Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, देखिये कौन कहा से लड़ेगा चुनाव

March 12, 2024

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए असम, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, दमन दीव और मध्य प्रदेश से 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची मंगलवार को जारी कर दी।

कांग्रेस की दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों में जोरहाट असम से गौरव गोगोई, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से नकुल नाथ, राजस्थान के चुरू से राहुल कासवान और उत्तराखंड के अल्मोड़ा (सुरक्षित) से प्रदीप टम्टा के नाम शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी के दो बार सांसद रहे राहुल कासवान ने सोमवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

पहली लिस्ट में थे 39 उम्मीदवारों के नाम

इससे पहले कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें राहुल गांधी, शशि थरूर और केसी वेणुगोपाल समेत दिग्गज नेताओं की उम्मीदवारी का ऐलान किया था

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें