Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुप्रीम कोर्ट के कुक की बेटी को कानून की पढ़ाई के लिए यूएस की 2 यूनिवर्सिटी से मिली स्कॉलरशिप, CJI ने किया सम्मानित

March 14, 2024

सुप्रीम कोर्ट के कुक की बेटी को कानून की पढ़ाई के लिए यूएस की 2 यूनिवर्सिटी से मिली स्कॉलरशिप, CJI ने किया सम्मानित

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के कुक की बेटी ने मिसाल कायम की है, उन्हें कानून की पढ़ाई के लिए अमरीका की 2 यूनिवर्सिटियों से स्कॉलरशिप मिली है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने उन्हें सम्मानित किया है। सुप्रीम कोर्ट के कुक की बेटी प्रज्ञा का कोर्ट में स्वागत करते हुए सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि प्रज्ञा ने साबित कर दिया है कि आपके पास कुछ कर गुजरने का जुनून और जीवटता हो तो मंजिल पर पहुंचाने के लिए संसाधन और सुविधाएं मिलती चली जाती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि संसाधनों के अभाव में किसी छात्र की नैसर्गिक प्रतिभा मंजिल तक न पहुंच पाए। चीफ जस्टिस ने सुप्रीम कोर्ट में कार्यरत कुक की बेटी प्रज्ञा को बधाई और शुभकामनाएं दी।

प्रज्ञा का अमरीकी की यूनिवर्सिटी कानून और न्याय शास्त्र में मास्टर्स की डिग्री में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप देने को तैयार हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक जब ये बात सीजेआई चंद्रचूड़ को पता चली तो उन्होंने अपने साथी जजों से इसके बारे में चर्चा की और तय किया कि प्रज्ञा को सम्मानित किया जाए। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट परिसर में सीजेआई सहित कई जजों ने हिस्सा लिया। प्रज्ञा ने भावुक होकर कहा कि वो सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें