Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Yogi ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, हनुमान जी की उतारी आरती

March 14, 2024

CM Yogi ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, हनुमान जी की उतारी आरती

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। साकेत महाविद्यालय हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे‌ हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहां पहुंचकर हनुमानजी की आरती उतारी और दर्शन पूजन किया। उसके बाद श्रीराम लला के दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।

हनुमानगढ़ी के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन का हाल हाल-चाल जाना। इससे पहले 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा, 23 जनवरी को व्यवस्थाओं का जायजा लेने व 11 फरवरी को कैबिनेट संग दर्शन-पूजन के बाद 14 मार्च को विकास परियोजनाओं की सौगात देने योगी अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री का मार्च माह का पहला दौरा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें