Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा SFI के राज्य प्रधान पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दे रात हमला,जांच में जुटी पुलिस

March 15, 2024

हरियाणा SFI के राज्य प्रधान पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दे रात हमला,जांच में जुटी पुलिस

कुरुक्षेत्र: विश्वविद्यालय के पुरुष छात्रावास के पास रात करीब दस बजे SFI संगठन के राज्य प्रधान पर विनोद पर दूसरे छात्र संगठन के सदस्यों द्वारा हमला किया गया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ था!घायल छात्र विनोद का आरोप है कि हमलावार ABVP के कार्यकर्ता थे और उसे पर अचानक ही हमला कर दिया। इसके बाद हुए धमकी देते हुए फरार हो गए।

अन्य छात्र उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में उपचार कर रहे विनोद को देखने के लिए उनके संगठन के कई छात्र भी पहुंचे। देर रात मामला दर्ज नहीं किया गया था। विनोद का कहना है कि केरल में एबीवीपी संघ के कार्यकर्ता की मौत के मामले को लेकर गाली गलोच हुई थी और अचानक डंडो से हमला कर दिया गया। कुरुक्षेत्र थाना में मामला आने के बावजूद अभी तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।

वही पीड़ित छात्र के समर्थ आज छात्र कुरुक्षेत्र थाने में एकत्रित होकर कारवाही की मांग कर रहे हैं। नेताओं ने कहा जल्द किया जाए गिरफ्तार वरना छात्र उतार सकते हैं। पुलिस अधिकारी का राजेंद्र कुमार का कहना है कि हमारे संज्ञान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का देर रात का लड़ाई झगड़े का मामला संज्ञान में आया है जिसमें दोनों पक्ष को बुलाकर जो उचित से उचित कार्रवाई होगी वह अमल में लाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें