Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

PUNJAB में कांग्रेस को बड़ा झटकाः वरिष्ठ नेता राज कुमार चब्बेवाल ने पार्टी छोड़ी, AAP में हुए शामिल, Cm Mann ने ज्वाइन कराई पार्टी

March 15, 2024

PUNJAB में कांग्रेस को बड़ा झटकाः वरिष्ठ नेता राज कुमार चब्बेवाल ने पार्टी छोड़ी, AAP में हुए शामिल, Cm Mann ने ज्वाइन कराई पार्टी

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ विधायक राज कुमार चब्बेवाल ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गये हैं। चब्बेवाल (54) होशियारपुर जिले के चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, आज कांग्रेस और पंजाब विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।’’ चब्बेवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा अपना पत्र भी ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होंने पत्र में लिखा है, मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा देता हूं।’’ हालांकि, उन्होंने पार्टी छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया।

चब्बेवाल ने पंजाब विधानसभा अध्यक्ष को भी एक पत्र लिखा और उसे भी ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के उपनेता चब्बेवाल ने लिखा, मैं पंजाब विधानसभा की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा सौंपता हूं। सूत्रों ने कहा कि चब्बेवाल के आप में शामिल होने की संभावना है, जो उन्हें होशियारपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतार सकती है। चब्बेवाल 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में चब्बेवाल सीट से फिर से निर्वाचित हुए थे।

डॉ. राजकुमार ने पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद वे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सीएम मान ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

2019 में लड़ा था लोकसभा चुनाव

चब्बेवाल 54 होशियारपुर जिले के चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। पंजाब के दोआबा क्षेत्र से आने वाले एक प्रमुख दलित नेता चब्बेवाल ने कांग्रेस के टिकट पर होशियारपुर से 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सोम प्रकाश से हार गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें