Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब रोड़वेज के कंडक्टर की पत्नी ने बस स्टैंड की छत पर चढ़कर किया हाईं वोल्टेज ड्रामा

March 15, 2024

पंजाब रोड़वेज के कंडक्टर की पत्नी ने बस स्टैंड की छत पर चढ़कर किया हाईं वोल्टेज ड्रामा

गुरदासपुर पुलिस के उसे समय हाथ पैर फूलने लगे जब एक महिला अपने पति से परेशान होकर गुरदासपुर के बस स्टैंड की तीसरी मंजिल की छत पर चढ़ गईं और हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी और पंजाब रोडवेज में काम करते अपने पति को अपने पास बुलाने की मांग करने लगी तभी पुलिस ने महिला के पति को बुलाया और महिला को बहला फुसलाकर किसी तरह बस स्टैंड की छत से नीचे उतारा महिला के पति ने कहा कि उसकी पत्नी उसके साथ रोज झगड़ा करती है और ना ही उसे खाने के लिए रोटी देती है जिसके चलते वह अपनी पत्नी से काफी परेशान है इस लिए वह अपनी पत्नी से तलाक चाहता है।

वही अपनी पत्नी से परेशान पंजाब रोडवेज के कंडक्टर ने बताया कि उसने इस लड़की के साथ लव मैरिज की थी लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी ने उसे तंग परेशान करना शुरू कर दिया उसने आरोप लगाते हुए कहा कि ना तो उसकी पत्नी घर का काम करती है और ना ही उसे खाना बना कर देती है वह रोज़ ड्यूटी पर आकर ही खाना खाता है उसने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज उसने बस स्टैंड की छत पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा किया है और उसकी सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली है जिससे सरकार का काफी नुकसान हुआ है वहीं उसने मांग कि है के वह अपनी पत्नी से तलाक चाहता है वही जब इस मामले में लड़की से बात की गई तो उसने कहा कि उसका पति उसे पैसे नहीं देता और उसके साथ झगड़ा करता है जिसके चलते आज उसने बस स्टैंड पर आकर उससे बात करनी चाहिए लेकिन वह उससे मिलने नहीं आया जिसके चलते वह बस स्टैंड की छत पर चढ़ गई।

वही लड़की को बस स्टैंड की छत से नीचे उतरने के लिए मौके पर पहुंचे थाना सिटी गुरदासपुर के एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी के एक लड़की बस स्टैंड की तीसरी मंजिल की छत पर चढ़ी हुई है और वहां से कूदने की धमकी दे रही है तभी उन्होंने महिला पुलिस कर्मचारियों को साथ लेकर लड़की को किसी तरह से बहला फुसलाकर कर बस स्टैंड की छत से नीचे उतारा उसने कहा की यह पति-पत्नी का आपसी झगड़ा था जिसके चलते यह लड़की बस स्टैंड की छत पर चढ़ी थी जिसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और दोनों पति-पत्नी को बिठाकर इस मामले का हल निकाला जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें