Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबई इंडियंस में वापसी पर बोले हार्दिक पांड्या, ऐसी क्रिकेट खेलेंगे कि कोई भूल नहीं सकेगा

March 16, 2024

मुंबई इंडियंस में वापसी पर बोले हार्दिक पांड्या, ऐसी क्रिकेट खेलेंगे कि कोई भूल नहीं सकेगा

मुंबई: मुंबई इंडियंस टीम में लौटे स्टार हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम आईपीएल में ऐसा खेल दिखायेगी कि कोई भूल नहीं सकेगा । इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र से पहले पंड्या गुजरात टाइटंस छोड़कर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने । उन्होंने 2015 में मुंबई के लिये ही आईपीएल में पदार्पण किया था और चार खिताब जीते थे । वह 2022 में गुजरात टीम में गए और उसी सत्र में खिताब भी जीता ।

रोहित शर्मा की जगह कप्तान बने पंड्या ने टीम द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में कहा ,‘‘ यह जर्सी पहनने का अनुभव ही अलग है । सफर की शुरूआत यही से हुई और अब घर वापसी हुई है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम ऐसी क्रिकेट खेलेंगे कि सभी को गर्व होगा और कोई भूल नहीं सकेगा ।’’

मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने कहा ,‘‘ हाíदक को चेचिंग रूम के बारे में मुझसे ज्यादा पता है । वह आगामी सत्र के लिये रोमांचित है और हम उसका फिर स्वागत करके । कुछ नये चेहरे टीम में है और हम जल्दी ही लय पकड़ने की कोशिश करेंगे ।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें