Last Updated: November 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Lok Sabha Election 2024: इस बार किसका होगा बेड़ा पार, पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को होगा मतदान

March 16, 2024

Punjab Lok Sabha Election 2024: इस बार किसका होगा बेड़ा पार, पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को होगा मतदान

पंजाब डेस्क। देश में लोकसभा का अगला चुनाव सात चरणों मे होने जा रहा है। चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। साथ ही पंजाब की 13 सीटों पर वोटिंग की तारीख भी सामने आ गई है। पंजाब में एक ही चरण में वोटिंग होगी। यहां सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा। वोटिंग 19 अप्रैल से शुरू हो रही है और 4 जून को नतीजे आएंगे। पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीटें हैं और राज्य में सीएम भगवंत मान की सरकार है। यहां इंडिया ब्लॉक में शामिल AAP और कांग्रेस के बीच संयुक्त उम्मीदवार उतारने पर बात नहीं बन पाई है। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी ने बिना देर किए पंजाब की 8 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जल्द ही दूसरी सूची आने की उम्मीद है।

पंजाब की ये हैं 13 लोक सभा सीटें

. अमृतसर।

. आनंदपुर साहिब।

. बठिंडा।

. फरीदकोट।

. फतेहगढ़ साहिब।

. फिरोजपुर।

. गुरदासपुर।

. होशियारपुर।

. जालंधर।

.खडूर साहिब।

. लुधियाना।

. पटियाला।

. संगरूर।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी. ने कहा कि पंजाब में कुल 2,12,71,246 मतदाता हैं, जिनमें 1,19,29,959 पुरुष; 1,07,75,543 महिलाएं; और 744 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। राज्य की 13 संसदीय सीटों के लिए कुल 24,433 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें