Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ प्राप्ति की सम्भावना होगी, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

March 17, 2024

अंक राशिफल: आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ प्राप्ति की सम्भावना होगी, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल होंगी।। अपने आत्म विश्वास एवं विवेक से आप आज जो भी कार्य करेंगे वे सफल होगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पिता की सेहत परेशान करेगी।

अंक 2
मानसिक रूप से आप डर तनाव और अन्य परिसरों से मुक्त होंगे। आज मनोरंजन और रोमांस का दिन मन प्रसन्न रहेगा। जिस चीज की आपको तमन्ना थी वह आपकी लेकिन सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत धैर्य और कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।

अंक 3
आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ प्राप्ति की सम्भावना है। आप अपने बड़े बेटे के सहयोग व्यापार में प्रगति होगी।शेयर बाजार में निवेश कर सकते है। शिक्षक के लिए दिन स्पेशल है।

अंक 4
कुछ पुरानी समस्याओं से परेशानी होगी। कम्प्यूटर, मशीनरी आदि कार्य कर रहे जातकों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी आखर या पेट की तकलीफ परेशान कर सकती ।

अंक 5
नए दोस्तों की कंपनी अच्छी लगेगी। कार्यक्षेत्र में आनंद आएगा। परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

अंक 6
आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक परेशानी रहेगी। व्यापार में नुकसान की संभावनाएं भी बन रही हैं। आज कोई भी कार्य शुरु करने से पहले गंभीरता से विचार कर लें।

अंक 7
सेहत बढ़िया रहेगी। आप पूर्ण उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। यह आपकी कार्य कुशलता में वृद्धि करेगा। विवाह योग्य हैं तो कहीं रिश्ते की बात चल सकती है।

अंक 8
आज चुनौतियां आएंगी, लेकिन अपनी बुद्धि और साहस से आप उन्हें पार कर लेंगे। आपकी मधुर भाषा का लाभ आपको मिलेगा। परिवार एवं जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रमोशन या सैलरी में वृद्धि की खबर सुनने को मिलेगी।

अंक 9
दिन अनुकूल दिखाई दे रहा है। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। दूसरों की मदद के लिए आप तत्पर रहेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावनाएं है। आज दिन सार्थक होगा। पति पत्नी के सम्बन्ध मजबूत होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें