Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुजरात में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 3.3 रही तीव्रता; कोई हताहत नहीं

March 17, 2024

गुजरात में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 3.3 रही तीव्रता; कोई हताहत नहीं

अहमदाबाद: गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार देर रात भूकंप का 3.3 तीव्रता का हल्का झटका महसूस किया गया। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने रविवार को यह जानकारी दी। गांधीनगर स्थित संस्थान ने बताया कि भूकंप का झटका शनिवार देर रात 12 बजकर 12 मिनट पर महसूस किया गया और उसका केंद्र खावडा के पास था। जिले के अधिकारियों ने बताया कि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। कच्छ जिला अत्यधिक जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है जहां कम तीव्रता के भूकंप अक्सर आते रहते हैं।

इस महीने कच्छ में अब तक तीन बार भूकंप के हल्के झटके महसूस हो चुके हैं। आईएसआर रिकॉर्ड के अनुसार, जिले में पांच मार्च को 3.2 तीव्रता का और 11 मार्च को 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। साल 2001 में कच्छ में विनाशकारी भूकंप आया था। यह दो सदियों में कच्छ का तीसरा सबसे भीषण और भारत का दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था। इसमें करीब 13,800 लोगों की जान गई थी और 1.67 लाख जख्मी हुए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें