Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा शोर मचाती है लेकिन उसमें संविधान को बदलने का साहस नहीं है : राहुल गांधी

March 17, 2024

भाजपा शोर मचाती है लेकिन उसमें संविधान को बदलने का साहस नहीं है : राहुल गांधी

मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘‘शोर बहुत मचाती’’ है लेकिन उसमें संविधान को ‘‘बदलने’’ का साहस नहीं है। राहुल ने यह भी कहा कि सच्चाई और देश की जनता उनके साथ है। भाजपा सांसद अनंतकुमार हेगड़े ने हाल में कहा था कि उनकी पार्टी को संविधान में संशोधन करने के लिए और ‘‘कांग्रेस द्वारा इसमें जोड़ी गईं अनावशय़क चीजों को हटाने के लिए’’ संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की आवशय़कता होगी। इसके बाद भाजपा ने हेगड़े की टिप्पणियों से पैदा हुए विवाद को शांत करने की कवायद में इसे उनका ‘‘निजी विचार’’ बताया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। राहुल गांधी मुंबई में महात्मा गांधी के आवास मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक ‘न्याय संकल्प पदयात्र’ करने के बाद यहां एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

अगस्त क्रांति मैदान में ही ब्रिटिश राज से आजादी के लिए भारत के संघर्ष के दौरान 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा बहुत शोर मचाती है लेकिन उसमें संविधान को बदलने का साहस नहीं है। सच्चाई और लोगों का समर्थन हमारे साथ है।’’ वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल ने कहा कि मौजूदा लड़ाई केवल भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं बल्कि दो ‘‘अभिव्यक्तियों’’ के बीच है। उन्होंने कहा, ‘‘कोई सोचता है कि देश एक केंद्र से चलना चाहिए, जहां एक व्यक्ति के पास सारा ज्ञन है। इसके विपरीत, हम सोचते हैं कि शक्ति का विकेंद्रीकरण होना चाहिए और लोगों की आवाज सुनी जानी चाहिए।’’

राहुल ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के पास आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) की डिग्री है तो इसका यह मतलब नहीं है कि उसके पास किसी किसान के मुकाबले ज्यादा ज्ञन है। लेकिन भाजपा इस तरह काम नहीं करती है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सोच है कि सिर्फ एक व्यक्ति के पास ज्ञन है..किसान, मजदूर और बेरोजगार युवाओं को कोई ज्ञन नहीं है।’’ शनिवार को कांग्रेस सांसद ने मध्य मुंबई में डॉ. भीमराव आंबेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके और संविधान की प्रस्तावना पढक़र अपनी 63 दिवसीय भारत जोड़ो न्याय यात्र का समापन किया। यह यात्र 14 जनवरी को संघर्षग्रस्त मणिपुर से शुरू हुई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें