Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

BSF ने गुरदासपुर सेक्टर में 5 नशा तस्कर पकड़ कर पुलिस को सौंपे, हेरोइन, हथियार और ड्रोन बरामद

March 18, 2024

BSF ने गुरदासपुर सेक्टर में 5 नशा तस्कर पकड़ कर पुलिस को सौंपे, हेरोइन, हथियार और ड्रोन बरामद

गुरदारसपुरः सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों और अधिकारियों ने इंटेलीजैंस से मिली सूचना के आधार पर छापामारी कर भारत-पाक सीमा से गुरदासपुर सेक्टर में हेरोइन लेकर आया और ड्रोन पकड़ा है। इटेंलीजैंस की सूचना पर ही BSF ने 5 नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
BSF ने पकड़े गए पांचों नशा तस्कों से हथियार भी बरामद किए हैं। इन्हें पकड़ने के बाद BSF के अधिकारियों ने गुरदासपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस पकड़े गए नशा तस्करों से पूछताछ कर रही है।

पहले दो पकड़े फिर बाकी के पकड़े गए
अधिकरियों ने बताया कि उन्हें इंटेलीजेंस से सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से ट्रांसपोर्ट होकर हेरोइन आई है। BSF के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत इस पर कार्रवाई करते हुए ड्रोन को हेरोइन के साथ बरामद कर लिया। इसके बाद दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए दोनों नशा तस्करों से जब सख्ती के साथ पूछताछ की गई तो उन्होंने आगे अपने 3 साथियों का पता बताया। BSF ने पंजाब पुलिस को इस बारे में सूचित किया और पकड़े गए दोनों नशा तस्करों की निशानदेही पर अन्य तीनों नशा तस्करों को भी पकड़ लिया। इनसे अवैध पिस्तौल और गोलियां भी बारमद की गई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें