Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज भी जल बोर्ड से जुड़े धनशोधन मामले में ED के सामने पेश नहीं हुए CM केजरीवाल, समन को बताया गैरकानूनी

March 18, 2024

आज भी जल बोर्ड से जुड़े धनशोधन मामले में ED के सामने पेश नहीं हुए CM केजरीवाल, समन को बताया गैरकानूनी

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन पर सोमवार को उसके सामने पेश नहीं हुए। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी समन को गैरकानूनी बताया और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार पर केजरीवाल को निशाना बनाने के लिए ईडी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। केंद्रीय एजेंसी ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में केजरीवाल को 18 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था।

धनशोधन रोधी कानून के तहत दर्ज यह दूसरा मामला है जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) के 55 वर्षीय राष्ट्रीय संयोजक को समन भेजा गया है। उन्हें दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में भी पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है। केजरीवाल इस मामले में अब तक आठ समन को अवैध बताते हुए एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए हैं। केजरीवाल को इस मामले में नौवां समन जारी कर उन्हें 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें