Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maryam Nawaz Sharif ने कोट लखपत जेल का किया दौरा, कहा- ‘Nawaz Sharif ‘किंगमेकर’ हैं और उनके उत्पीड़क कहीं नहीं हैं‘

March 18, 2024

Maryam Nawaz Sharif ने कोट लखपत जेल का किया दौरा, कहा- ‘Nawaz Sharif ‘किंगमेकर’ हैं और उनके उत्पीड़क कहीं नहीं हैं‘

लाहौरः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री मरियम नवाज कोट लखपत जेल का दौरा करने के दौरान भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आज ‘किंगमेकर’ हैं और उनके उत्पीड़क ‘कहीं नहीं हैं। कारागार के दौरे पर आईं मरियम नवाज ने अपनी और अपने पिता की इस जेल में बंद रहने के दौरान की मुश्किलों को याद किया।

50 वर्षीय मरियम नवाज ने रविवार को कोट लखपत जेल का दौरा किया, जहां उन्होंने और उनके पिता नवाज शरीफ ने भ्रष्टाचार के मामलों में जेल की सजा काटी थी। उन्होंने महिला कैदियों के साथ इफ्तार (रोजा तोड़ना) किया। वह महिला कैदियों के साथ बैठीं और उन्हें समोसे, पकौड़े, फल और बिरयानी दी। उन्हें जेल की वह कोठरी भी देखी जहां तीन बार मुल्क के प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ पनामा पेपर भ्रष्टाचार मामले में बंद थे। इसके बाद वह 2019 में चिकित्सकीय आधार पर इलाज के लिए लंदन चले गए थे।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, कि एमएनएस (मियां नवाज शरीफ) की उस कोठरी को देखना भावनात्मक क्षण है, जहां तीन बार के प्रधानमंत्री को रखा गया था। मैं उसी जेल में थी लेकिन मुझे कभी उनके पास जाने की इजाजत नहीं दी गई। आज यह देखने को मिला। वह आज ‘किंगमेकर’ हैं जबकि उनके उत्पीड़क कहीं नहीं हैं।

अपने दौरे के दौरान उन्होंने कैदियों की सजा में तीन महीने की छूट और पूरे प्रांत में 155 कैदियों को रिहा करने की भी घोषणा की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, कि न्याय व्यवस्था में खामियों के कारण बेगुनाह को भी सजा भुगतनी पड़ती है। हम जेल व्यवस्था में सुधार लाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें