Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीनगर में पहली बार आयोजित हुई फॉर्मूला-4 कार रेस का लोगों ने आनंद उठाया

March 19, 2024

श्रीनगर में पहली बार आयोजित हुई फॉर्मूला-4 कार रेस का लोगों ने आनंद उठाया

श्रीनगर: केन्द्र शासित प्रदेश की ग्रीष्मकाली राजधानी श्रीनगर में विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे बुलवार्ड रोड पर पहली बार आयोजित हुई फॉमरूला-4 रेस का बड़ी संख्या में लोगों ने आंनद उठाया।

फॉमरूला-4 रेस कश्मीर के टूरिज्म डिपार्टमेंट और इंडियन रेसिंग लीग के सहयोग से आयोजित की गई। इस रेस में मशहूर फॉमरूला ड्राइवर्स ने भाग लिया। विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे ललित घाट से नेहरू पार्त तक आयोजित हुई रेस में कार चालकों के हैरअंगेज करतब ने सड़क किनारे खड़े होकर रेस देख रहे हजारों लोगों को रोमांचित किया। इस दौरान अधिकतर प्रशंसक अपने-अपने मोबाईल फोन से रेस की वीडियो बनाते देखे गये।

पर्यटन विभाग ने रेस के लिए शहर में जगह-जगह पर पोस्टर और बैनर लगाये गये थे। शहर के लोग भी इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित नजर आये। हजारों की संख्या में लोगों ने आयोजन स्थल पर पहुंच रेस का आनंद लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें