Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Qualcomm ने फ्लैगशिप एंड्रॉइड फोन के लिए Snapdragon 8S Gen 3 चिप किया लॉन्च

March 19, 2024

Qualcomm ने फ्लैगशिप एंड्रॉइड फोन के लिए Snapdragon 8S Gen 3 चिप किया लॉन्च

चिप निर्माता कंपनी क्वालकॉम ने सोमवार को फ्लैगशिप एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स के लिए स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की।स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 को ऑनर, आईक्यूओओ, रियलमी, रेडमी और श्याओमी सहित प्रमुख कंपनियों द्वारा अपनाया जाएगा। जल्द ही कमर्शियल डिवावसों की घोषणा होने की उम्मीद है।

कंपनी ने कहा कि नये प्लेटफॉर्म की प्रमुख विशेषताओं में जेनरेटिव एआई फीचर्स, ऑल्वेज-सेंसिंग आईएसपी, हाइपर-रियलिस्टिक मोबाइल गेमिंग, ब्रेकथ्रू कनेक्टिविटी और दोषरहित हाई-डेफिनिशन साउंड के लिए समर्थन शामिल है।

प्लेटफ़ॉर्म एआई मॉडल की एक विस्तृत श्रृंखला का समर्थन करता है जिसमें लोकप्रिय लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) जैसे बाइचुआन -7 बी, लामा 2 और जेमिनी नैनो शामिल हैं।

क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मोबाइल हैंडसेट के महाप्रबंधक क्रिस पैट्रिक ने कहा, “ऑन-डिवाइस जेनरेटिव एआई और उन्नत फोटोग्राफी सुविधाओं जैसी क्षमताओं के साथ स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 को यूजर एक्सपेरिएंस बेहतर बनाने, उनके दैनिक जीवन में रचनात्मकता और उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।”

स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 वाले पहले डिवाइस की घोषणा इसी महीने होने की उम्मीद है।

श्याओमी कॉर्पोरेशन के पार्टनर तथा अध्यक्ष; अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग के अध्यक्ष; और श्याओमी ब्रांड के जीएम विलियम लू ने कहा कि नया मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म “हमें अपने ग्राहकों को एक व्यक्तिगत प्रीमियम अनुभव प्रदान करने में सक्षम बनायेगा। यह जेनरेटिव एआई की वजह से संभव होगा”।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें