Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Cancer की नकली दवाओं के मामले में ED ने Delhi-NCR में 10 स्थानों पर छापे मार

March 19, 2024

Cancer की नकली दवाओं के मामले में ED ने Delhi-NCR में 10 स्थानों पर छापे मार

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कैंसर की नकली दवाओं का उत्पादन और बिक्री करने वाले गिरोह से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में कई स्थानों पर सोमवार को छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। संघीय एजैंसी ने कुल 10 स्थानों पर छापे मारे और 2 स्थानों से लगभग 65 लाख रुपए नकद बरामद किए।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कैंसर और कीमोथैरेपी दवाओं के उत्पादन और उनकी दिल्लीएनसीआर के कुछ अस्पतालों में बिक्री में कथित रूप से शामिल एक संगठित आपराधिक गिरोह की जांच के लिए मामला दर्ज किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने इसी मामले का संज्ञान लेते हुए धनशोधन का मामला दर्ज किया।

छापेमारी के दौरान विफिल जैन, सूरज शत, नीरज चौहान, परवेज मलिक, कोमल तिवारी, अभिनय और तुषार चौहान समेत मुख्य संदिग्धों और उनके सहयोगियों के परिसरों पर छापे मारे गए। सूत्रों ने बताया कि कुल नकदी में से 23 लाख रुपए एक आरोपी के घर में रखे एक ‘बीन बैग’ से बरामद किए गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें