Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉलीवुड एक्टर Kunal Khemu के निर्देशन में बनी ‘Madgaon Express’ का गाना ‘हम यहीं’ रिलीज

March 19, 2024

बॉलीवुड एक्टर Kunal Khemu के निर्देशन में बनी ‘Madgaon Express’ का गाना ‘हम यहीं’ रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी फिल्म‘मडगांव एक्सप्रेस’का गाना ‘हम यहीं’ रिलीज हो गया है। कुणाल खेमू फिल्म‘मडगांव एक्सप्रेस’के साथ निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी की मुख्य भूमिका है।

फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ का गाना ‘हम यहीं’ रिलीज हो गया है।‘हम यहीं’ गाना के साथ कुणाल खेमू ने गायन-गीत लेखन के क्षेत्र में डेब्यू किया है।‘हम यहीं’गाना कुणाल खेमू द्वारा सह-संगीतबद्ध, गाया और लिखा गया है। गाना ‘हम यहीं’ दोस्तों के अनमोल यादों को याद दिलाता है, जिसमें साझेदारी और खुशी का एहसास है। गाने का संगीत अंकुर तिवारी कंपोज किया है।

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस में बनी ‘मडगांव एक्सप्रेस’ एक कॉमेडी फिल्म है, जो तीन दोस्तों के एक अतरंगी रोड ट्रिप पर आधारित होगी। फिल्म में तीन बचपन के दोस्त गोवा की यात्रा पर निकलते हैं, बीच रास्ते में उनके साथ क्या-क्या गुजरती है इसे हलकी-फुलकी कॉमेडी के रूप में इस फिल्म में पेश किया गया है। क्वमडगांव एक्सप्रेसक्व 22 मार्च, 2024 को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें