Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय ने NSA Ajit Doval को डी.लिट की उपाधि से किया सम्मानित

March 19, 2024

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय ने NSA Ajit Doval को डी.लिट की उपाधि से किया सम्मानित

बठिंडाः राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को यहां पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में मंगलवार को डी.लिट की उपाधि से सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय सुरक्षा में दशकों लंबे शानदार करियर से राष्ट्र में अहम योगदान देने वाले डोभाल को एक दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में डोभाल को डी.लिट की उपाधि प्रदान की हैं।

डोभाल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, कि ‘यहां होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं विश्वविद्यालय, कुलपति और कुलाधिपति का यह पुरस्कार प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं जो कि मेरे लिए बड़े गर्व और सम्मान का विषय है।’’ उन्होंने कहा, कि ‘मैं इस अवसर पर अपने युवा मित्रों को भी बधाई देता हूं जो भविष्य में एक शानदार करियर बनाने जा रहे हैं।’’

डोभाल ने दीक्षांत समारोह में छात्रों से कहा, कि ‘यह आपको तय करना है कि आप इस राष्ट्र के लिए क्या करने जा रहे हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है..यह सिर्फ इतना नहीं है कि इस देश ने आपके विकास, आपकी क्षमताओं को निखारने, आपके शिक्षा और पेश के लिए कितना योगदान दिया है। इससे भी ज्यादा जरूरी यह है कि भविष्य में बेहतर भारत का नेतृत्व करने के लिए इस देश को आपसे उम्मीदें हैं।’’ उन्होंने कहा, कि ‘आप सभी बहुत सौभाग्यशाली हैं, आप उस पीढ़ी के सदस्य हैं जो बहुत शक्तिशाली, बहुत समृद्ध और बहुत प्रगतिशील भारत देखने जा रही है जिसका राष्ट्रों के समुदाय में बहुत बड़ा स्थान होगा।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें