Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक घर को 3 चोरो ने बनाया निशाना ,मकान मालकिन पर चलायीं गोलियां ,कीमती समान लेकर हुए फरार

March 20, 2024

एक घर को 3 चोरो ने बनाया निशाना ,मकान मालकिन पर चलायीं गोलियां ,कीमती समान लेकर हुए फरार

कुरुक्षेत्र :- बीते दिनों 10 मार्च को रात को सपडा कॉलोनी थानेसर में एक घर में चोरी की वारदात हुई थी जिसमें चोरो द्वारा मालिकन महिला को तीन गोलियां मार कर गंभीर घायल कर दिया था। CIA2 की टीम ने गहनता से जांच करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कुरुक्षेत्र CIA 2 के प्रभारी मोहन लाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि सपडा कॉलोनी थानेसर में एक घर में चोरी की वारदात के दौरान तीन चोरों ने माकन मालिकन महिला को तीन गोलियां मार कर गंभीर घायल कर दिया था।

एक गोली चोर को भी लगी थी।इसके बाद तीनों चोर मोटरसाइकिल पर बैठकर वहां से फराह हो गए थे। CIA2 की टीम ने गहनता से जांच कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनो आरोपी शिवकुमार निवासी थानेसर,आरोपी तरुण निवासी दिल्ली और आरोपी पंकज निवासी रामचंद्र कालोनी थानेसर के रूप में पहचान हुई है।आपको बता दे आरोपी शिवकुमार और तरुण दोनों जेल में बंद थे अभी कुछ महीने पहले ही दोनों आरोपी जेल से बाहर आए थे।

लेकिन बहार आते ही दोनों ने दोबारा से चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी पंकज पर चोरो के कई केस दर्ज हैं। इसको भी इन्होंने अपने साथ मिला लिया था। जिसके बाद तीनों ने किसी अच्छे इलाके में चोरी करने का प्लान बनाया और तीनों आरोपी सपडा कॉलोनी में चोरी करने पहुच गए थे।तीनो चोर सपड़ा कालोनी में एक घर का ताला तोड़कर चोरी कर रहे थे उसी समय मकान मालिक और मकान मालकिन दोनों मौके पर पहुंच गए थे।

जिसमें से एक चोर को मकान मालिक ने पकड़ लिया था वही दूसरे चोर तरुण ने चार फायर कर दिए। जिसमें से तीन गोलियां मकान मालकिन को लगी थी और एक गोली उनके साथी पंकज को लगी थी। इसके बाद महिला घायल हो गई थी और अभी भी इसका इलाज चल रहा है। CIA2 की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करके डिमांड हासिल किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें