Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amarnath Yatra 2024: 29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्र, 15 अप्रैल से शुरू होगा यात्री पंजीकरण

March 21, 2024

Amarnath Yatra 2024: 29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्र, 15 अप्रैल से शुरू होगा यात्री पंजीकरण

फगवाड़ा। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की बैठक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में जम्मू स्थित राज भवन में हुई। बैठक में आगामी यात्र को लेकर विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में फैसला लिया गया है कि इस बार श्री अमरनाथ जी की यात्र 29 जून 2024 से शुरू होगी और रक्षा बंधन 19 अगस्त को परंपरा के अनुसार समाप्त होगी। इस वर्ष करीब 52 दिन तक भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। यात्र पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 15 अप्रैल से देशभर में विभिन्न बैंकों में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

श्री अमरनाथ यात्र भंडारा आर्गेनाइजेशन सायबो के अध्यक्ष राजन कपूर ने श्राइन बोर्ड के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि समय पर यात्र की तारीख की घोषणा होने से यात्रियों को रेल टिकट, हवाई टिकट व अन्य दस्तावेज पूरे करने के लिए समय मिल गया है। उन्होंने बताया कि हैलीकॉप्टर के माध्यम से यात्र करने वाले श्रद्धालुओं को अपना मैडिकल सर्टिफिकेट बनवाना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें