Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगले पांच दिनों में होगी 5 लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा : CM Mann

March 21, 2024

अगले पांच दिनों में होगी 5 लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा : CM Mann

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पाेस्ट कर घोषणा की कि आने वाले पांच दिनों में शेष 5 सीटों के लिए नामों की घोषणा की जाएगी। बता दें कि पिछले हफ्ते AAP ने कुल 13 सीटों के लिए 8 उम्मीदवारों की घोषणा की थी और आज सीएम मान ने कहा कि बाकी 5 नामों की घोषणा जल्द की जाएगी। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, कि ‘अगले पांच दिनों में आम आदमी पार्टी बाकी पांच लोकसभा टिकटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।”

बता दें, कुल 13 सीटों में से 8 पर नाम फाइनल कर घोषणा कर दी गई है। पंजाब की बाकी 5 सीटें जिन पर घोषणा होगी। उनमें आनंदपुर साहिब, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर और लुधियाना शामिल हैं।

पिछले हफ्ते, AAP ने 8 नाम जारी किए जिनमें मौजूदा विधायक और कैबिनेट मंत्री शामिल थे। पंजाब के जिन मंत्रियों को आप ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है उनके नाम हैं मौजूदा मंत्री अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, बठिंडा से गुरुमीत सिंह खुदिया, संगरूर से गुरुमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से डॉ. बलबीर सिंह हैं। उनके अलावा फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी को टिकट दिया गया है जो कांग्रेस में थे और कुछ दिन पहले ही आप में शामिल हुए थे। जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील कुमार रिंकू को टिकट दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें