Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2024 का पहला ही मैच ब्लॉकबस्टर, जानें किसका पलड़ा भारी?

March 22, 2024

IPL 2024 का पहला ही मैच ब्लॉकबस्टर, जानें किसका पलड़ा भारी?

चेन्नई। आईपीएल का 17वां सीजन शुरू होने जा रहा है। खिलाड़ियों और कप्तानों के फेरबदल के बाद यह सीजन कई मायनों में मजेदार और रोमांचक होने वाला है। खास बात ये है कि टूर्नामेंट का पहला ही मैच ब्लॉकबस्टर है, जिसे लेकर क्रिकेट फैंस के बीच काफी उत्साह है। टूर्नामेंट के ओपनिंग डे पर चेन्नई के मैदान पर सीएसके और आरसीबी की टक्कर होगी। जहां एक तरफ पांच बार की चैंपियन सीएसके है। तो, वहीं दूसरी तरफ आरसीबी अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी की तलाश में है।

दोनों टीमों की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है, क्योंकि सीएसके के पास एमएस धोनी हैं, तो दूसरी तरफ आरसीबी के पास विराट कोहली। दोनों टीमों में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं। जिसमें सबसे बड़ा झटका सीएसके फैंस को गुरूवार को लगा, जब एमएस धोनी ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया। इस सीजन सीएसके की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी। वहीं आरसीबी भी एक नए जोश और कुछ नए चेहरों के साथ मैदान में होगी।

चलिए इस ब्लॉकबस्टर क्लैश से जुड़ी कुछ अहम बातों पर नजर डालते हैं

दोनों टीमों ने 31 मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है और येलो आर्मी का पलड़ा भारी रहा है। सीएसके ने 20 मैच जीते हैं जबकि एक में नतीजा नहीं निकला। वहीं, आरसीबी के नाम 10 जीत है। पिछले पांच मैचों की बात करें तो चेन्नई की टीम 4-1 से आगे है।

सीएसके बनाम आरसीबी मैच का समय

सीएसके बनाम आरसीबी आईपीएल 2024 का ओपनर शुक्रवार को होगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा और टॉस मैच से आधे घंटे पहले यानी शाम 7:30 बजे होगा।

सीएसके बनाम आरसीबी मैच वेन्यू

आईपीएल 2024 का ओपनिंग मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। भारत में, आईपीएल 2024 के सभी मैच का स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलिकास्ट होगा। आईपीएल 2024 लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर उपलब्ध होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें