
गुरुग्राम: जिले में सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर वायरल होने के लिए एक वीडियो बनाई गई। फैमस होने का क्रेज गुरुग्राम के लोगो में इस कदर हैं की फर्जी वीडियो बनाने से भी गुरेज नहीं करते। हालांकि वीडियो वायरल होते ही आरोपी जैल पहुंच गए। पूरा मामला आपको बताते है दरअसल मोनू मानेसर टीम के नाम पर पुलिस का फ़र्ज़ी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
एक गाड़ी में 4 लोग सवार है,जब पुलिस कर्मी गाड़ी रोकता है तो मोनू मानेसर का नाम लेते ही पुलिस कर्मी गाड़ी सवारों को जय हिंद बोलता नजर आ रहा है। चारो पर आरोप है की इन्होंने पुलिस की छवि धूमिल करने के मकसद से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। मानेसर पुलिस ने संदीप यादव, सोनू यादव, विपिन और रितेश को गिरफ्तार किया है।
वहीं चारों को गिरफ्तार करने बाद उनके कब्ज़े से वो गाड़िया भी बरामद की है जिसे वीडियो में इस्तेमाल किया गया था। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान वायरल वीडियो सामने आयी थी। वही गुरुग्राम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाकी आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
