Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

CBI ने TMC नेता महुआ मोइत्रा के परिसरों पर छापे मारे, कैश फॉर क्वेरी से जुड़ा है मामला

March 23, 2024

CBI ने TMC नेता महुआ मोइत्रा के परिसरों पर छापे मारे, कैश फॉर क्वेरी से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कथित तौर पर पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में शनिवार को कोलकाता समेत विभिन्न स्थानों पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की एक टीम शनिवार तड़के कोलकाता और अन्य शहरों में महुआ के ठिकानों पर पहुंची और छापेमारी प्रक्रिया की जानकारी देकर कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने लोकपाल के निर्देश पर बृहस्पतिवार को मोइत्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। लोकपाल ने एजेंसी को छह महीने में रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। मोइत्रा को अनैतिक आचरण के लिए दिसंबर में लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें