Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maruti Suzuki ने Baleno, WagonR की लगभग 16 हजार इकाइयों को वापस मंगाया

March 23, 2024

Maruti Suzuki ने Baleno, WagonR की लगभग 16 हजार इकाइयों को वापस मंगाया

नई दिल्ली : देश की अग्रणी वाहन विनिर्माता मारुति सुजूकी इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह ईंधन पंप मोटर के एक हिस्से में संभावित खराबी को ठीक करने के लिए बलेनो और वैगनआर मॉडलों की 16,000 से अधिक इकाइयों को वापस मंगा रही है। मारुति सुजूकी ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि,

कंपनी 30 जुलाई, 2019 और 1 नवंबर, 2019 के बीच निर्मित बलेनो की 11,851 इकाइयों और वैगनआर की 4,190 इकाइयों को वापस मंगा रही है। बयान के मुताबिक, ऐसा संदेह है कि इन इकाइयों के ईंधन पंप मोटर के एक हिस्से में संभावित खराबी है, जिससे एक दुर्लभ मामले में इंजन रुक सकता है या इंजन शुरू होने में समस्या हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें