Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

15 महीने बाद मैदान में वापसी पर ऋषभ पंत बोले, जब बल्लेबाजी करने गया तो बहुत नर्वस था

March 24, 2024

15 महीने बाद मैदान में वापसी पर ऋषभ पंत बोले, जब बल्लेबाजी करने गया तो बहुत नर्वस था

चंडीगढ़: कार दुर्घटना के बाद 15 महीने बाद वापसी करने वाले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत जब बल्लेबाजी करने उतरे तो वह बहुत नर्वस थे लेकिन पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेलने के बाद वह संतुष्ट थे।

वह भले ही अपने वापसी मैच में आक्रामक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हों, लेकिन उन्होंने 13 गेंद खेली जिसमें दो चौके जड़े और 18 रन बनाये। लेकिन उन्होंने एक स्टंिपग की और एक कैच लेकर अपने प्रदर्शन से पुरानी फॉर्म में वापसी का संकेत दिया।

पंत ने मैच के बाद अपनी वापसी पर कहा, ‘‘व्यक्तिगत रूप से मैं बल्लेबाजी करते समय काफी नर्वस था। लेकिन जब आप मैदान में उतरते हैं तो आपको इस तरह से अहसास से गुजरना पड़ता है। यह पहली बार नहीं है कि मैं नर्वस हो रहा हूं, लेकिन वापसी खुश हूं। ’’

इशांत शर्मा का टखना मुड़ने से उनके पास अंतिम ओवरों में एक गेंदबाज कम पड़ गया। इस पर उन्होंने कहा, ‘‘इशांत की चोट साफ दिखाई दे रही थी लेकिन चोट के कारण हम इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते थे। ’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें