Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में 3 करोड़ रुपये कैश के साथ चार गिरफ्तार

March 24, 2024

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में 3 करोड़ रुपये कैश के साथ चार गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रविवार को बताया कि उसने तीन करोड़ रुपये नकद के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को झजेरा फ्लाईओवर पर उस समय रोका जब वे गुरुग्राम से चांदनी चौक जा रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान शाहदरा इलाके के रहने वाले मोहम्मद शोमीन (26), जिशान (27), दानिश (22) और संतोष (22) के रूप में हुई है। पुलिस के सूत्रों ने कहा कि कथित हवाला का पैसा मोहम्मद वकील मलिक नाम के व्यक्ति का है, जो शाहदरा में स्क्रैप डीलर का काम करता है।

पुलिस के अनुसार, दो बाइक पर भारी मात्र में नकदी ले जा रहे चार लोगों के बारे में विशेष जानकारी मिली थी, जिसके बाद सुब्रतो पार्क पुलिस चौकी की एक टीम ने इलाके की नाकाबंदी कर दी और क्षेत्र में वाहनों की जांच शुरू कर दी।

अधिकारी ने कहा, ‘चेकिंग के दौरान, दो बाइक को रोका गया। उनके पास दो बड़े काले बैग थे। जांच करने पर लगभग तीन करोड़ रुपये बरामद हुए। संदेह हवाला के पैसे का हुआ, जांच शुरू कर दी गई है।‘ अधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों, फ्लाइंग स्क्वाड टीम के सदस्यों और आयकर अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें