Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL में आज राजस्थान रॉयल्स के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स

March 24, 2024

IPL में आज राजस्थान रॉयल्स के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच की मेजबानी करेगी, जो दोनों टीमों के लिए आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत होगी। टूर्नामेंट में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने हुई हैं। लखनऊ ने एक बार जबकि राजस्थान ने दो बार जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच हुए आखिरी मैच में लखनऊ ने राजस्थान को 10 रन से हराया था।

आरआर बनाम एलएसजी मैच वेन्यू:

आरआर बनाम एलएसजी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 3:30 बजे से खले जाएगा।

भारत में टेलीविजन पर आरआर बनाम एलएसजी मैच का सीधा प्रसारण।

आरआर बनाम एलएसजी मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया किया जाएगा।

पिच की स्थिति:

पिच से तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनरों को अधिक मदद मिलने की संभावना है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम तीन बार और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम दो बार जीती है।

दोनों टीमें इस प्रकार रहेंगी

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रॉवमैन पॉवेल, रियान पराग, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, नवदीप सैनी, टॉम कोहलर-कैडमोर, प्रसिध कृष्णा, तनुश कोटियन, नंद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, डोनोवन फरेरा, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़।

लखनऊ सुपर जाइंट्स: देवदत्त पडिक्कल, ¨क्वटन डी कॉक, दीपक हुडा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांडय़ा, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक, शिवम मावी, अमित मिश्र, शमर जोसेफ, डेविड विली, काइल मेयर्स, एश्टन टर्नर, कृष्णप्पा गौतम, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, मणिमारन सिद्धार्थ, आयुष बडोनी, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, मयंक यादव, अर्शिन कुलकर्णी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें