Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP: बसपा ने जारी की लोकसभा चुनाव के 16 उम्मीदवारों की पहली सूची

March 24, 2024

UP: बसपा ने जारी की लोकसभा चुनाव के 16 उम्मीदवारों की पहली सूची

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की 16 सीट पर अपने उम्मीदवार रविवार को घोषित कर दिए। पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों की पहली सूची के मुताबिक, सहारनपुर से माजिद अली और कैराना से श्रीपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति, बिजनौर से विजेंद्र सिंह, नगीना (आरक्षित) सीट से सुरेंद्र पाल सिंह, मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी, रामपुर से जीशान खां, संभल से सौलत अली, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन, मेरठ से देववृत्त त्यागी और बागपत से प्रवीण बंसल को बसपा का टिकट दिया गया है। पार्टी ने गौतम बुद्ध नगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी, बुलंदशहर (आरक्षित) सीट से गिरीश चंद्र जाटव, आंवला सीट से आबिद अली, पीलीभीत से अनीस अहमद खान उर्फ फूल बाबू तथा शाहजहांपुर (आरक्षित) सीट से डॉक्टर दोदराम वर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत सीटों के लिए चुनाव होंगे। इसके लिए नामांकन पत्र 27 मार्च तक दाखिल किए जाएंगे, जिनकी जांच 28 मार्च को की जाएगी। नाम वापसी की आखिरी तारीख 30 मार्च होगी और मतदान 19 अप्रैल को होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें