Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

कई बड़ी कंपनियां आगामी वर्षो में नए इलैक्ट्रिक वाहन उतारने की तैयारी में

March 24, 2024

कई बड़ी कंपनियां आगामी वर्षो में नए इलैक्ट्रिक वाहन उतारने की तैयारी में

नई दिल्ली: सरकार द्वारा नई नीति के अनावरण के जरिए पर्यावरण अनुकूल परिवहन को प्रोत्साहन देने की वजह से आज भारतीय वाहन उद्योग तेजी से इलैक्ट्रिक वाहन (ईवी) मॉडल उतारने की तैयारी कर रहा है। वाहन क्षेत्र की मारुति सुजूकी, हुंडई, महंिद्रूा एंड महंिद्रूा और टाटा मोटर्स जैसी बड़ी कंपनियां विभिन्न खंडों की मांग को पूरा करने के लिए नए बिजलीचालित मॉडल लाने की तैयारी में हैं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वाहन क्षेत्र नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा कि कंपनी आने वाले वर्षो में पांच नए बैटरी इलैक्ट्रिक वाहन पेश करेगी। इसकी शुरुआत जनवरी, 2025 से होगी। उन्होंने कहा, ये इलैक्ट्रिक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) म¨हद्रा के नवोन्मेषी आईएनजीएलओ मंच पर बनाए जाएंगे। हमारा लक्ष्य विविधता वाली श्रृंखला के जरिए विभिन्न वर्गो के उपभोक्ताओं की जरूरत को पूरा करना है। इन एसयूवी को उतारने का मकसद इलैक्ट्रिक वाहन खंड में अपनी स्थिति को मजबूत करना है। 2027 तक हमारे पोर्टफोलियो का 20 से 30 प्रतिशत इलैक्ट्रिक वाहनों का होगा।

ये भी पढ़ें: इंडिगो पर यूबीएस का रुख नरम, रेटिंग और टारगेट प्राइस कम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें