Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुजरात पुलिस वीजा खत्म होने के बाद भी देश में रुके 45 पाकिस्तानी हिंदुओं को हिरासत में लिया

March 25, 2024

गुजरात पुलिस वीजा खत्म होने के बाद भी देश में रुके 45 पाकिस्तानी हिंदुओं को हिरासत में लिया

गुजरात: बनासकांठा में हिंदू समुदाय के 45 पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि उन पर वीजा समाप्त होने और दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) के लिए उनके आवेदन खारिज कर दिए जाने के बाद अधिक समय तक यहां रहने का आरोप है। स्थानीय खुफिया ब्यूरो के पुलिस निरीक्षक संतोष धोबी ने बताया कि पाकिस्तान के इन नागरिकों को यहां अकोली गांव से हिरासत में लिया गया और उन्हें वापस उनके देश भेजने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक उत्तराखंड के हरिद्वार घूमने के लिए भारत आए थे। इसेक बाद वे अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए बनासकांठा आए। वे वैध वीजा पर पिछले दो महीने से भारत में थे। वे अधिक समय तक रुके रहे, क्योंकि उनके वीजा की अवधि समाप्त हो गई थी। उनका एलटीवी स्वीकृत नहीं हुआ। पुलिस निरीक्षक ने कहा कि वे पिछले चार-पांच दिनों से बनासकांठा में थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें