Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL मैच के दौरान मैदान में घुसा कुत्ता, दर्शकों ने लगाए ‘हार्दिक-हार्दिक’ के नारे

March 25, 2024

IPL मैच के दौरान मैदान में घुसा कुत्ता, दर्शकों ने लगाए ‘हार्दिक-हार्दिक’ के नारे

अहमदाबाद: आईपीएल 2024 में रविवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच इस सीजन का पांचवां मुकाबला खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात ने मुंबई को छह रन से हराया। हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के चेहरा लटक गया, लेकिन उससे पहले ही मैच के दौरान उनकी जमकर हूटिंग हुई। गुजरात टाइटंस और रोहित शर्मा के फैंस ने हार्दिक को जमकर ट्रोल किया। दरअसल, मैच के दौरान मैदान में एक और अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। मुकाबले के दौरान एक कुत्ता मैदान में घुस गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक जब अपने ओवर की दूसरी गेंद फेंकने के लिए अपने रन-अप पर जा रहे थे तो तभी एक कुत्ता मैदान में घुस गया और ग्राउंड के चक्कर लगाने लगा। इस वजह से मैच को कुछ समय के लिए रोकना भी पड़ा।

मैच के दौरान जैसे ही कुत्ता मैदान में घुसा, वैसे ही फैंस ने ‘हार्दिक-हार्दिक’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर फैंस का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, अहमदाबाद के स्टेडियम में बैठे क्रिकेट फैंस मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को हूटिंग कर रहे थे और इसलिए वे हार्दिक-हार्दिक चिल्ला रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें