Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

होशियारपुर: पुलिस मुठभेड़ में नशा तस्कर मारा गया, दो पुलिसकर्मी भी घायल

March 26, 2024

होशियारपुर: पुलिस मुठभेड़ में नशा तस्कर मारा गया, दो पुलिसकर्मी भी घायल

,
होशियारपुर। होशियारपुर जिले में दासुया में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मंगलवार सुबह एक संदिग्ध नशा तस्कर मारा गया जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। होशियारपुर पुलिस अधीक्षक (जांच) सरबजीत सिंह बहिया ने बताया कि दासुया की पुलिस टीम ने सुच्चा सिंह (50) के घर छापेमारी की थी। इस दौरान सुच्चा सिंह ने पुलिस पार्टी पर फावड़े और गंडासे से हमला कर दिया, जिसमें सहायक उप निरीक्षक सतनाम सिंह और हेड कांस्टेबल गुरविंदर सिंह घायल हो गये। पुलिस ने तब आत्मरक्षा में गोली चलायी, जिसमें सुच्चा सिंह मारा गया। घायल पुलिसकर्मियों को दासुया के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि सुच्चा सिंह अपने घर से हेरोइन बेचता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें