Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

होली के मौके पर निकाली पुरानी रंजिश…युवक की चाकू गोद की हत्या, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

March 26, 2024

होली के मौके पर निकाली पुरानी रंजिश…युवक की चाकू गोद की हत्या, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

राई थाना क्षेत्र के गांव जठेड़ी में एक युवक की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या की गई है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया पुलिस टीम ने व एफएसएल की टीम ने वारदात स्थल से नमूने एकत्रित कर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया है।

पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही जानकारी मिली है मृतक पर भी हत्या व हत्या प्रयास सहित अन्य मुकदमे पहले से दर्ज थे। गांव जठेड़ी निवासी कमलेश ने बताया कि उसका बेटा जितेंद्र जिसकी उम्र 40 साल के करीब है। वह चाय की दुकान चलाता था। उन्हें जानकारी मिली की गली में उसके बेटे का शव पड़ा हुआ है। उसके बेटे को घर में घुसकर हत्या कर उसके शव को गली में बाहर लाकर डाल दिया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें