Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 29 पैसे की बढ़त के साथ 83.32 प्रति डॉलर पर पहुंचा

March 26, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 29 पैसे की बढ़त के साथ 83.32 प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुंबई: रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरते हुए मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 29 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.32 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.33 प्रति डॉलर पर खुला और फिर चढक़र 83.32 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद स्तर के मुकाबले 29 पैसे की बढ़त है।

रुपया शुक्रवार को 48 पैसे की गिरावट के साथ अपने सर्वकालिक निचले स्तर 83.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। होली के अवसर पर सोमवार को बाजार बंद थे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.79 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.69 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 3,309.76 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध रूप से बिकवाली की थी।

ये भी पढ़ें: इंडिगो पर यूबीएस का रुख नरम, रेटिंग और टारगेट प्राइस कम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें