Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बरनाला-चंडीगढ नेशनल हाईवे के ओवरबऱिज पर नशे की हालत में ट्रक चालक ने मोटरसाईकल व्यक्ति को कुचला

March 26, 2024

बरनाला-चंडीगढ नेशनल हाईवे के ओवरबऱिज पर नशे की हालत में ट्रक चालक ने मोटरसाईकल व्यक्ति को कुचला

बरनाला के चंडीगढ नेशनल हाईवे पर ओवरबऱिज पर नशे की हालत में टऱक चालक ने मोटरसाईकल व्यक्ति को कुचला दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। नशे में धुत्त ट्रक चालक पिछले 10 किमी के बाद ही गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने बड़ी मुश्किल के साथ मृतक मोटरसाइकिल चालक की डेड बॉडी को ट्रक के नीचे से निकला और बरनाला के सिविल अस्पताल में भेज दिया। मृत्यु की पहचान बरनाला जिले के गांव भट्ठल के मनप्रीत सिंह के तौर पर हुई है।

घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें मोटरसाइकिल के ऊपर ट्रक गिरता नजर आ रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जांच पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक ट्रक जसपाल सिंह चला रहा था, जिसने एक मोटरसाइकिल चालक को बुरी तरह कुचल दिया था। उन्होंने बताया कि घटना नेशनल हाईवे पर हुई। उन्होंने बताया कि फिलहाल एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतक युवक ट्रक के नीचे दबा हुआ है, जिसे जेसीबी मशीन मंगाकर बाहर निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस सबंधी बनती कार्यवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें