Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेबी में निकली बंपर भर्ती 97 अधिकारियों की करेगा नियुक्ति, आवेदन मांगे

March 27, 2024

सेबी में निकली बंपर भर्ती 97 अधिकारियों की करेगा नियुक्ति, आवेदन मांगे

नई दिल्ली: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इस साल विभिन्न विभागों में 97 अधिकारियों की भर्ती करने के लिए आवेदन मांगे हैं। पूंजी बाजार नियामक ने इससे पहले पिछले साल जून में 25 वरिष्ठ पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे थे। सेबी ने इसी महीने जारी सार्वजनिक अधिसूचना में भारतीय नागरिकों से सामान्य, विधि, सूचना प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग इलैक्ट्रिकल, अनुसंधान और आधिकारिक भाग खंड के लिए वर्ग ए (सहायक प्रबंधक) अधिकारी के पद के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन मांगे हैं।

सेबी सामान्य खंड में 62, सूचना प्रौद्योगिकी में 24, विधि टीम में पांच और इंजीनियरिंग इलैक्ट्रिकल, अनुसंधान और आधिकारिक भाषा विभागों में दो-दो पद पर नियुक्ति करेगा। सेबी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा होगी जिसमें दो प्रश्न-पत्र होंगे। इस चरण में चुने गए उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए उपस्थित होंगे।

यह ऑनलाइन परीक्षाओं में भी होगा, जिसमें दो प्रश्न-पत्र होंगे। दूसरे चरण में चुने गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। सेबी पिछले कुछ साल से अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें