Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए ‘Shubman Gill’ पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

March 27, 2024

IPL मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए ‘Shubman Gill’ पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

चेन्नई: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर यहां चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के लिए बुधवार को 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। आईपीएल के एक बयान में कहा गया,‘‘आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था।

इसलिए गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’गिल की अगुवाई वाली टीम को टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र में पहली हार का सामना करना पड़ा जब मंगलवार को यहां गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे 63 रन से हरा दिया। पहली बार किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी का नेतृत्व कर रहे गिल की अगुआई में टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मैच छह रन से जीता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें