Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रिसर्च स्कॉलर से होली पर दुष्कर्म में गिरफ्तार केमिस्ट्री प्रोफैसर सस्पेंड

March 27, 2024

रिसर्च स्कॉलर से होली पर दुष्कर्म में गिरफ्तार केमिस्ट्री प्रोफैसर सस्पेंड

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के शाहपुर परिसर में रसायन विभाग में कार्यरत प्रोफेसर को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। एक शोधार्थी छात्र से दुष्कर्म के मामले में प्रोफेसर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने प्रोफेसर को बुधवार शाम को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने प्रोफेसर को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामला होली के दिन का बताया जाता है। इससे पहले बुधवार को इस मामले में प्रदेश भर में प्रदर्शन हुए। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला कैंपस में प्रदर्शन किया।

संगठन के राष्ट्रीय मंत्नी राहुल राणा ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में इससे पहले भी यौन उत्पीड़न की कई घटनाएं हुई हैं और फिर से इस तरह की घटना इस विश्वविद्यालय में होना पूरे विश्वविद्यालय प्रशासन पर प्रश्न चिह्न खड़ा करती है। इसी घटना के विरोध में विद्यार्थी परिषद ने केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला और शाहपुर, देहरा परिसर में ताला जड़ कर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मांग की गई विश्वविद्यालय के अंदर इस प्रकार की यह चौथी घटना सामने आई है, इन घटनाओं को रोकने के लिए एक हाई पावर कमेटी का गठन किया जाए, जो इस तरह की घटना की पूरी रिपोर्ट रखे।

इस दौरान धर्मशाला में भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओंने कुलपति का घेराव किया और शाहपुर परिसर में ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। डीन एकेडमिक्स का घेराव भी किया गया। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने कमेटी गठन करने का निर्णय लिया है और 15 दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया। फिलहाल आरोपी प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के शाहपुर कैंपस में पीएचडी कर रही छात्ना ने एक प्रोफेसर पर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला पुलिस थाना शाहपुर में दर्ज करवाया था।

छात्रा की शिकायत के आधार पर विश्वविद्यालय के केमिस्ट्री विषय के शिक्षक को हिरासत में लिया गया है। 44 वर्षीय आरोपी शिक्षक पालमपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मामला होली के दिन का है। छात्ना ने अगले 26 मार्च को शिकायत दर्ज करवाई तो पुलिस ने तुरंत प्रोफेसर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें