Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेट्रो स्टेशन के खंभे पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे मिले, प्राथमिकी दर्ज

March 28, 2024

मेट्रो स्टेशन के खंभे पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे मिले, प्राथमिकी दर्ज

नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के एक खंभे पर बृहस्पतिवार को सुबह खालिस्तान समर्थन नारे लिखे मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के खंभे पर नारे लिखे होने को लेकर सुबह करीब साढ़े नौ बजे फोन पर सूचना दी गई थी। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने मौके का दौरा किया और खंभे पर काले रंग से ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान’ लिखा हुआ था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें