Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

झालावाड़ में सरपंच व उसका बेटा 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

March 28, 2024

झालावाड़ में सरपंच व उसका बेटा 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बृहस्पतिवार को झालावाड़ में एक सरपंच और उसके बेटे को 25 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ब्यूरो के यहां जारी बयान के अनुसार, झालावाड़ इकाई ने ग्राम पंचायत सरड़ा के सरपंच राधेशय़ाम एवं उसके पुत्र रवि कुमार मेहर को परिवादी से 25 हजार रुपये बतौर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। परिवादी ने शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत सरड़ा के पिरथीपुरा गांव में मनरेगा कार्यों का मस्टररोल पास करने के एवज में कमीशन के रूप में सरपंच राधेशय़ाम अपने बेटे रवि कुमार के माध्यम से 55 हजार रूपये की रिश्वत मांग कर उसे परेशान कर रहे हैं। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाकर बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें