Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 29 मार्च 2024: शुक्रवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

March 29, 2024

आज का अंक राशिफल 29 मार्च 2024: शुक्रवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

29 March ka Ank Rashifal: आज 29 मार्च 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (29/03/2024, 2+9+3+2+0+2+4=22) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 (2+2=4) है,  जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। 

अंक 1
आज के दिन संयम से काम लें। व्यापार का बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। संकट के समय में दोस्त मददगार साबित होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने की संभावना है। सेहत के मामले दिन कमजोर रहेगा। परिवार में अशांति रह सकती है।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम

अंक 2  
आपको धन की हानि हो सकती है ऐसे में आपको आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। बॉस आज खुश होकर प्रमोशन दे सकता है। दांपत्य जीवन में खुशी आएगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता होगी। खाने-पीने का ध्यान रखें। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला

अंक 3
कंप्यूटर, इंटरनेट, सोशल मीडिया आदि से जुड़े जातकों के लिए दिन चुनौतियों भरा रहेगा। संतान को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने की खबरें मिल सकती है। आपकी आधुनिक विचारधारा आपके लिए नए संयोग लाएगी।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- हरा

अंक 4
आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं होगा। सितारे कमजोर हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। आपको परिवार से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 7 
शुभ रंग- सफेद

अंक 5  
आज कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। लाभ के अच्छे अवसर सृजित हो सकते हैं। सरकारी नौकरी का आवेदन कर सकते हैं। रिश्तेदारों के माध्यम से नौकरी मिल सकती है। प्रेम में असफलता और घर में तनाव रहेगा।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- पीला

अंक 6
कंप्यूटर से जुड़े जातकों को कार्य की नई दिशा मिलेगी। आज लम्बी यात्रा पर जाने का भी योग है। आपको सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार हैं। आज आपके सभी काम मोबाइल से ही बन जाएंगे। नए दोस्तों से मुलाकात आपके मन को हल्का करेगी।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन

अंक 7
आज आपके काम में बाधाएं आ सकती हैं। काम होते-होते अधूरे रह सकते हैं। काम बनने में देरी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप वैवाहिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं और समय का पूरा आनन्द लेंगे। प्रेम संबंध आज विवाह के रिश्ते में बदल सकते हैं। 
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- सफेद

अंक 8
संगीत और कला में रुचि आपको प्रसंशा दिलाएगी। पारिवारिक दृष्टि से सब खुश रहेंगे। परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। आवेश में आकर निर्णय न लें। आपकी कल्पना शक्ति बहुत अच्छी है।
शुभ अंक- 20 
शुभ रंग- लाल

अंक 9
सोशल मीडिया में समय व्यतीत होगा। विदेश यात्राएं कर सकते हैं। शादीशुदा जोड़े किसी नए झमेले में पड़ सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। रूके हुये कार्य फिर गति पकड़ेंगे।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- हरा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें