Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कबीर खान की वेबसीरीज ‘The Forgotten Army’ में Shahrukh Khan ने फ्री में किया था काम

March 29, 2024

कबीर खान की वेबसीरीज ‘The Forgotten Army’ में Shahrukh Khan ने फ्री में किया था काम

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार कबीर खान की वेबसीरीज द फॉरगॉटन आर्मी में शाहरूख खान ने फ्री में काम किया था। कबीर खान ने वर्ष 2020 में वेबसीरीज ‘द फॉरगॉटन आर्मी’ बनायी थी। इस वेबसीरीज में सनी कौशल, शरवरी वाघ, करणवीर मल्होत्रा जैसे सितारे नजर आए थे।

शाहरुख खान ने बतौर नैरेटर इस सीरीज में काम किया था।उन्होंने अपनी आवाज इस सीरीज में दी थी।कबीर खान ने बताया है कि शाहरुख ने इसके लिए पैसे नहीं लिए थे। कबीर खान ने बताया,जब मैंने ‘द फॉरगॉटन आर्मी’ बनाई, तो सोचा कि,

इसे कौन नैरेट करेगा और फिर ख्याल आया कि शाहरुख खान को करना चाहिए। मैंने उन्हें कॉल किया और कहा, शाहरुख एक सीरीज है, जो मैंने आजाद हिंद फौज पर बनाई है, क्या उसे अपनी आवाज देंगे। शाहरूख ने कहा ‘बिल्कुल’। शाहरूख ने फ्री में वॉयसओवर किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें