Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस ने 3 बाइक चोरों को किया गिरफ्तार,हिमाचल और हरियाणा से करते थे लूट

March 30, 2024

पुलिस ने 3 बाइक चोरों को किया गिरफ्तार,हिमाचल और हरियाणा से करते थे लूट

यमुनानगर(हरीश कोहली): हरियाणा के यमुनानगर में एंटी व्हीकल थेफ़्ट सेल की टीम ने एक अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। आपको बता दें कि,आरोपियों से हरियाणा और हिमाचल की चोरी की 10 बाइक बरामद हुई है। इसके अलावा एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया। जो चोरी की बाइक खरीदता था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है जबकि नाबालिग को कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

इंचार्ज सुखविंदर राणा ने बताया कि आरोपी विकास और गौरव दोनों दोस्त हैं। और पिछले दो साल से लगातार बाइक चोरी कर रहे थे आरोपी शादी पैलेस और धार्मिक कार्यक्रमों के बाहर से बाइक चोरी करते थे। आरोपियों से दो बाइक ऐसी मिली है, जिनका बाइक का सामान खोलकर बेच दिया टीम ने वह सामान भी बरामद कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें