जालंधर कैंट: मोहल्ला नंबर 27 में एक जर्जर मकान का छज्जा अचानक से गिर पड़ा जिसमें घर के बाहर छज्जे के नीचे बैठे मां-बेटा घायल हो गए। प्राप्त सूचना अनुसार दोपहर तीन बजे के करीब किराए के मकान में रहते परिवार के मां-बेटा पर अचानक खस्ता हालत छज्जा गिर गया और मां-बेटा घायल हो गए जिनको स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक डाक्टरी सहायता दिलवाई गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी का भी कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।
मेष: दिन शुभ रहेगा...