Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

200 ग्राम हैरोइन की सप्लाई देने आए तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

March 30, 2024

200 ग्राम हैरोइन की सप्लाई देने आए तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जालंधर-अमृतसर हाईवे पर स्थित वेरका मिल्क प्लांट के निकट अमृतसर से सप्लाई देने आए दो तस्करों को 200 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना एक में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कमिश्नरेट पुलिस शुक्र वार को प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान खुलासा करेगी। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर जालंधर-अमृतसर हाईवे पर स्थित वेरका मिल्क प्लांट के निकट नाकाबंदी की हुई थी कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर रुकने का इशारा किया तो दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम को देखकर अपनी बाइक को तेजी से दौड़ा लिया।

इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा करते हुए दोनों आरोपियों के बाइक की घेराबंदी करते हुए उन्हें काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय पाल सिंह पुत्र साहिब सिंह तथा विजय उर्फ पहलवान पुत्र कुंदन सिंह दोनों निवासी गांव माडियाला झब्बाल रोड जिला अमृतसर के तौर पर हुई है। इनके खिलाफ थाना एक में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उनके कब्जे से 200 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है कि वह नशे की यह खेप कहां से लेकर आए थे और आगे किन-किन लोगों को सप्लाई करने वाले थे। इसके अलावा वह इस धंधे में कब से संलिप्त हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें