Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार महिला की मौत

March 31, 2024

ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार महिला की मौत

चंडीगढ़: ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार महिला चालक गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी हालत में महिला को इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर रिहा कर दिया। आरोपी ट्रक चालक की पहचान रवि मोहम्मद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता सैक्टर 38 वेस्ट के रहने वाले 67 वर्षीय ने पुलिस को बताया कि वह उक्त पते पर अपने परिवार सहित रहता है।

26 मार्च को सुबह करीब 7:00 बजे वह सैर कर रहा था। जब शिकायतकर्ता शाहपुर लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा तो उनके पड़ोस में रहने वाली महिला हर रोज की तरह शुक्र वार को भी सैक्टर 38 जा रही थी। जब वह शाहपुर लाइट क्र ॉस करने लगी। इसी दौरान एक वेरका मिल्क का ट्रक बड़ी तेज रफ्तार से पीजीआई की तरफ से सैक्टर 40 की तरफ जा रहा था। ट्रक चालक ने एक्टिवा सवार महिला को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस खून से लथपथ महिला को इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें