Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश,पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट

March 31, 2024

जम्मू-कश्मीर में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश,पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में लगातार तीसरे दिन बारिश हुई जबकि गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट सहित ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट सहित कुछ ऊपरी इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान 2.5 सेमी का ताजा हिमपात हुआ। श्रीनगर के आसपास के जबरवान, महादेव और हरमुख के पहाड़ी दर्रों पर भी ताजा हल्का हिमपात हुआ।

श्रीनगर के मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की बारिश या हिमपात के आसार हैं। श्रीनगर सहित जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे कई निचले इलाकों में पानी भर गया और तापमान में गिरावट देखी गई। प्रदेश में एक से पांच अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं और तीन अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।

जबकि छह से सात अप्रैल के दौरान छिटपुट स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है और उसके बाद 11 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटों के दौरान श्रीनगर में 20.0 मिमी, काजीगुंड में 21.4 मिमी, पहलगाम में 25.2 मिमी, कुपवाड़ा में 17.4 मिमी, कोकरनाग में 26.2 मिमी और गुलमर्ग में 10.8 मिमी बारिश हुई।

इसके अलावा जम्मू संभाग में इस अवधि के दौरान जम्मू में 13.8 मिमी, बनिहाल में 19.8 मिमी, बटोटे में 30.0 मिमी, कटरा में 14.0 मिमी, भदरवाह में 14.2 मिमी और कठुआ में 4.8 मिमी बारिश हुई। कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट देखी गई। श्रीनगर में पिछली रात के 6.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम की इस अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम था। श्रीनगर

में बीते दिन अधिकतम तापमान सामान्य 17.6 डिग्री सेल्सियस से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम का तापमान पिछली रात के 1.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा, और यह दक्षिण कश्मीर के पर्यटक स्थल के लिए सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम था। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम था, जबकि एक दिन पहले यह 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम कार्यालय ने कहा कि रविवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में स्की रिसॉर्ट में तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें