Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने ओडिशा दिवस पर लोगों को दीं शुभकामनाएं

April 1, 2024

राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने ओडिशा दिवस पर लोगों को दीं शुभकामनाएं

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को ओडिशा दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रदेश की जनता ने ओडिशा और देश के विकास में अहम योगदान दिया है। वर्ष 1936 में इसी दिन ओडिशा को एक अलग राज्य के रूप में मान्यता दी गई थी, जिसके बाद से प्रत्येक वर्ष इस दिन को ओडिशा दिवस या उत्कल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस राज्य का गठन बिहार और उड़ीसा प्रांतों को विभाजित करके किया गया था। उड़ीसा का नाम 2011 में बदलकर ओडिशा कर दिया गया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कि ओडिशा दिवस पर राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं! ओडिशा अपनी प्राकृतिक संपदा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। इस राज्य के लोगों ने ओडिशा और देश के विकास में महान योगदान दिया है। उन्होंने कहा, कि सदियों से ओडिशा की धरती ने कई महान सपूत दिये हैं, जिनमें आधुनिक भारत के कई निर्माता भी शामिल हैं। भगवान जगन्नाथ राज्य और उसके लोगों को अपार सफलता व समृद्धि का आशीर्वाद दें!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें